Header Ads

Is Taivhaar ghar pr banaye bina chashani ke besan ki barfi । । इस तेवहार घर पर बनाये बिना चाशनी के बेसन की बर्फी । Besan ki barfi Recipe in Hindi

 Besan Ki Barfi ।। बेसन  की  बर्फी

Besan ki barfi recipe

 

besan ki barfi 
 Besan ki barfi Recipe in Hindi

घर पर ही बहुत ही सरल एवं आसान विधि से बनायें बेसन की बर्फी Besan Ki Barfi बिलकुल मावा के बर्फी जैसे स्वादिस्ट बर्फी। जो कि शुद्धता एवं पौश्टिकता से भरा हो। क्योंकि कोई भी व्यंजन बाजार में मिल तो जाता है,और उसमे स्वाद तो होता है, परन्तु शुद्धता एवं पौश्टिकता नहीं होता है, और आपने हाथ से बना वयंजन में शुद्धता के साथ आपका प्यार भी मिला होता है तो चलिए बनाना शुरू करते हैं स्वादिस्ट बेसन की बर्फी। 

Besan Ki Barfi। । बेसन की बर्फी बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्रियों की आवस्यकता होगी :- Ingredients for Besan ki Barfi

  • 2 कप बेसन (400 Garam)
  • 3/4देसी घी या वनस्पति घी (300 Gram)
  • 1/2 छोटी  चम्मच हरी  इलाइची पाउडर (वैकल्पिक)
  • 1.5 कप कंडेंस्ड मिल्क 
  • चांदी का वर्क  (वैकल्पिक)
  • पिस्ता 
  • बादाम गिरी 

 विधि:- How to make Besan ki Barfi

दो कप बेसन लेना है, उसे धीमी आंच पे लगातार भूनना है।  इसे दो से तीन मिनट तक सूखा ही  भुन, ताकि घी कितना डालना इसका सही अनुमान लग सके,और घी को अच्छे से अवशोषित करे।
 

Two cup Besan

 
अब बेशन को अच्छे से धीमे आंच पे भूनते हुए बिच में स्पैटुला के मदत से जगह बना लें, उसमें देशी घी या बनस्पति घी  3/4 कप ढाले और ध्यान रहे की गठे न बने उसे अच्छे से मिलते हुए डाले। इसमें उतना ही घी डालेंगे जितना बेशन अवशोषित कर लें


इस मिश्रण को धीमे आंच में भूनते रहे, अब सुगंद के लिए 1/2 Tbs इलाइची पाउडर डाले ये बिलकुल वैकल्पिक है। जैसे - जैसे  हमारा बेशन भुनते जायेगा  वैसे - वैसे फूलते जायेगा।  लगभग 12 से  15 मिनट लगातार भुने।  जब हमारा मिश्रण बहुत ही फूला - फूला सा झागदार दिखने लगे तो उसे  एक से दो मिनट तक और भुने ताकि अच्छा रंग आजाये,ये उत्तम अवस्था है जैसा की चित्र में प्रदर्शित है ।
अब इस मिश्रण में डेढ़ कप कंडेंस्ड मिल्क को मिलाना है। आप घर का कंडेंस्ड मिल्क प्रयोग करें या बाजार का कंडेंस्ड मिल्क ये आप पर निर्भर करता है।  मिश्रण में  धीरे - धीरे कंडेंस्ड मिल्क को डालें पुरे अच्छे तरह से मिलते हुए ध्यान रहे की बिलकुल भी गांठ न पड़ें, आप चाहे तो चीनी डाल भी  भी सकतें हैं परन्तु,
जरुरी नहीं है क्योंकि कॉन्डेंस्ड मिल्क खुद मीठा होता है।



addiing condenced milk
 कंडेंस्ड मिल्क  डालने के बाद अच्छे से धीमे आंच पे चलते रहें  ताकि न लगे 2 से 3 मिनट के बाद देखेंगे की मिश्रण गाढ़ा हो गया और कढ़ाई को छोड़ने लगे तो तोडा सा हाथ में लेके हल्का से ठंढा करे के गोल करे  अगर गोल हो जाता है तो समझिये मिश्रण तैयार है अब गैस बंद कर दें।

 अब किसी मोल्ट या प्लेट में और स्पैटुला में अच्छे से घी से ग्रीसिंग करले ताकि मिश्रण प्लेट के तले में चिपके न , और मिश्रण को अच्छे से फैला दें ।

 और अब इसके ऊपर चाँदी  का वर्क डालें सकते या अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट डेल दें और स्पैटुला के मदत से दबा दें ताकि उसमे ड्राई फ्रूट सेट  हो जाये इसे पंखा के निचे आधा घंटा के लिए छोड़ दें आप चाहे तो फ्रीज में भी रख सकते हैं। सेट होने के बाद उसे काट के पीस करलें और अब तैयार है आपका बिना चासनी के स्वादिस्ट Besan ki barfi।।बेसन के बर्फी।

 
 
संछिप्त में :-
हमने उपर बेसन की बर्फी बनने की सम्पूर्ण विधि दी है । और इससे पहले भी अपने कंही ना कंही जरूर पढ़ा या देखा होगा ।  लेकिन हमने जो विधि दी है उसमे उसकी विशेस्ता यह है की हमने पुरे बर्फी को बिना चाशनी बनाये या उपयोग किये बर्फी की विधि दी है ।  हम आशा करते है की आपको हमारे द्वारा दिए रेस्पी जरूर पसंद आया होगा ।
यदि पसंद आया है तो इसे शेयर करे और कमेंट भी जरूर करे ।  जिससे हमे उत्साह मिलते रहेगा ।
। । धन्यवाद । ।  

No comments

Powered by Blogger.