रेस्टुरेंट से भी ज्यदा स्वादिस्ट शाही पनीर रेसिपी हिंदी में || Shahi Paneer recipe In Hindi tastier than restaurant ||
शाही पनीर रेसिपी ||Shahi Paneer recipe
शाही पनीर, न की सिर्फ भारत के बल्कि और भी बहुत से देशों के सकहरियों की पहली पसंद है या यूँ कहें तो सभी का पसंदीदा वयंजनों में से एक है। शाही पनीर एक गाढ़ी और मलाईदार ग्रेवी वाला पनीर का वयोजन है जिसमें कुछ मीठा ,तिका सा स्वादिस्ट आता है। बच्चे बड़े सभी का मन मोह देने वाला है यह शाही पनीर। इसे चावल ,जीरा राइस , नान, व सदा पराठा तथा इत्यादि के परोसा जाता है।
अनुक्रमणिका || CONTENTS
शाही पनीर के सन्दर्भ में || About shahi paneer
सामग्री || Ingredients
मेरी विधि, स्टेपवाइज फोटो के साथ ||My recipe, Stepwise photo
प्रोफेस्सनल टिप्स ||Professional tips
तयारी ||Preparation
शाही पनीर से सम्न्बंधित सवाल संबंधित || Questions related to Shahi Paneer
शाही पनीर रेसिपी के सन्दर्भ में
शाही पनीर जैसा की आपको नाम से ही पता चलता है की ,मुगल भारत में शहंशाह के शाही दरबार से शाही शब्द का उत्पति हुआ है, और पनीर फ़ारसी शब्द पेनिर (Paynir) से लिया गया है।
वहीँ कुछ इतिहासकरों का माने तो पनीर का उपयोग सिंधु घाटी सभ्यता से किया जा रहा है,और कुछ के माने तो ऋग्वेद में भी इसका जिक्र है |
शाही पनीर उतरिये भारतीय व्यंजन है, यह व्यंजन भारत के साथ -साथ अन्य बहुत से देशों में भी बहुत लोकप्रिय है जैसे नेपाल ,भूटान ,बांग्लादेश , पाकिस्तान , श्रीलंका व अन्य ।
शाही पनीर ,मलाई , प्याज ,लहसुन , टमाटर ,काजू तथा भारतीय साबुत व पिसा मशालों से गाढ़ी एवं मलाईदार ग्रेवी बनता है और उसमें पनीर मिला के शाही पनीर बनता है।
यह एक मुगलई व्यंजन है जिसे शादी -विवाह , जन्मदिन ,सालगिरह , जैसे खास मौके पर मेहमानों को परोसा जाता है। इस व्यंजन को सभी उम्र के लोग बहुत पसंद करतें है, खास कर चावल ,जीरा राइस , तन्दूरी रोटी ,नान एवं सदा पराठा के साथ अधिकतर पसंद किया जाता है |
आवश्यक सामग्री :-
सामग्री
- 250 ग्राम:- ताज़ी पनीर || Paneer
- 1/2कप:- ताज़ी दही ||curd or Yogurt
- 3/4 कप दूध की मलाई || Milk Cream
- 1टेबलस्पून:- अदरक लहसुन का पेस्ट || Ginger Garlic Paste
- 1/2 टीस्पून :-हल्दी पाउडर ||Turmeric Powder
- 1टीस्पून:- कश्मीरी लाल मिर्च || Kashmir red chili
- 1 टीस्पून:- ग्राम मशाला ||Garm Mashala
- स्वादानुसार:-नमक || Salt
- 1 टेबलस्पून :-देसी घी || Ghee
- 1 टेबलस्पून:- कसूरी मेथी || Kasuri Methi
- 1/2 टेबलस्पून :-केवरा जल ||Kewra Water
- 1 कप :-गर्म दूध || Hot Milk
- 1 टीस्पून :-चीनी या शहद || Sugar Or Honey
- 1 चुटकी :-केसर || Saffron
- 1 टेबलस्पून:- जीरा या सहजीरा || Cumin seeds
- 2-3:- लौंग || Clove
- 1इंच :- दालचीनी || Cinnamon
- 1:- तेजपत्ता ||Bay leaf
- 8 -10:- गोल मिर्च || Black pepper
पेस्ट
- 1/2:- कप काजू ||Cashewnut
- 2:- साबुत लाल मिर्च ||Red chilies
- 2:- टमाटर ||Tomato
- 2:-माध्यम आकर के प्याज || Onion
(यहाँ 250 मिलीलीटर का प्रयोग माप के लिए किया गया है )
तैयारी ||Preparation
- उबलता हुआ पानी को काजू में डालें 10 मिनट के लिए।
- भिगाया हुआ काजू को पीस लीजिये।
- मलाई दूध के ऊपर जो जमता है वो उपयोग करना है।
- मिर्च और टमाटर को पीस लिजिए।
- कसुरी मेथी को हल्का सा भून लीजिये।
- पनीर को चकोर आकर में लगभग एक इंच का काट लीजिये।
- यदि आप पनीर पैकेट वाला लाएं तो हल्का गर्म पानी मेम दस बारह मिनट के लिए छोड़ दीजिये उसके बाद निकल के सामान्य तापमान होने दीजिये।
- दही में धनिया पाउडर दाल के उसे मथ लें।
विधि।। How To Cook Shahi Paneer (Stepwise Photo)
दो माध्यम आकर का प्याज लीजिए उसे काट कर एकदम महीन पीस लीजिये ।
अब भिगोय हुए काजू को भी पीस लीजिये।
पनीर को अपने मनचाहे आकर में काट तो सकतें है, परन्तु शाही पनीर में चकोर आकार अधिकतर डाला जाता है। पनीर को १ इंच का चकोर आकर काट लीजिये
कटे हुए पनीर को सॉस पैन में थोड़े एक टेबलस्पून घी में डाल केएक चुटकी नमक डालके हल्का सा तल लीजिये।
शाही पनीर बनने के लिए सबसे पहले एक सॉस पैन लीजिये , उसे माध्यम आंच में गर्म कर लीजिये। उसमें दो चम्मच देशी घी दाल दीजिये। ध्यान रहे की मसाला जले न।
जब घी गर्म हो जाये तो उसमे आधी टीस्पून जीरा , 2- 3 लौंग, तेज पत्ता,एक इंच दालचीनी ,गोल मिर्च , डाल के चटकने तक भून लीजिये।
अब भुने हुए मशालों में प्याज का पेस्ट दाल दीजिये। और लगातार चलते रहें ताकि प्याज न, और बराबर पके।
अब भुने हुए मशालों में प्याज का पेस्ट डाल दीजिये। और प्याज को लगातार चलते रहें ताकि प्याज़ बराबर पके न जले । इसे तब तक भुने जबतक की हल्का सा भूरे रंग का न हो जायेे।
अब पैन में अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दीजिये और हल्का सा भुने के बाद काजू का पेस्ट दाल के अच्छे से भून लीजिये। और दो से तीन मिनट तक भूनें
अब मिश्रण में 1/2 टीस्पून हल्दी और एक टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च डाल कर भूनें क्योंकि अभी ही कश्मीरी लाल मिर्च डालने से अच्छे से भुनता है और बहुत अच्छा रंग आता है।
अब डालेंगे टमाटर और और लाल मिर्च का पेस्ट डालेंगे ,इसके बाद नमक डाल देंगे ।
इसे अच्छे से लगातार चलाएंगे और ढाक - ढाक कर भूनेंगे ताकि ग्रेवी जल्दी पक भी जाएगी और हाथ में छींटा भी नहीं पड़ेग।
दही डालने के बाद थोड़े देर में ही रंग बहुत अच्छा आने लगेगा, तेल ऊपर ऐनी लगेगा और मशाला दानेदार हो जायेगा। इसे ढाक ढाक के ही पकाएं ताकि मशाला अच्छे से और जल्दी पके।
अब हम मिश्रण में डालेंगे 3/4 कप दूध की मलाई डालेंगे , इसे डालने के बाद ही ग्रेव मलाईदार बनेगा क्योंकि शाही पनीर की ग्रेवी मलाईदार होना जरुरी है।
इसे थोड़े - थोड़े देर में ढाक - ढाक के पकाएंगे ।क्योंकि इसमें तेल डाले नहीं है। इसे तब तक भूनना जब तक की बढ़िया सा रोगन न दिखे।
इसमें एक कप गर्म दूध डालेंगे ध्यान रहे की दूध गर्म ही हो। अब इसे मध्यम आंच में 2-3 मिनट और भूनना है।
कसूरी मेथी (भुना हुआ कसूरी मेथी) एक टेबलस्पून और एक टीस्पून गरम मशाला डाले। गरम मशाला आखरी में ही डालेंगे ताकि गरम मशाले का पूरा सुगंध ग्रेवी में आये।
अब पनीर के टुकड़े डालेंग। पनीर को ग्रेवी तैयार होने के बाद इसलिए डालेंगे , क्योंकि इसे पकने की जरुरत नहीं और पहले डालने से पनीर टूट जायेगा।
प्याज के पेस्ट के साथ काजू का पेस्ट न डालें क्योंकि काजू ज्यादा भुनने के कारन जल जायेगा।- शाही पनीर की ग्रेवी गाढ़ी बनती है इसलिए इसे ढक ढक कर पकाएं।
- धनिया पाउडर या बेसन मिला दें ताकि मशालों में जाने के बाद दही न फटे।
- ग्रेवी को बार - बार चलायें क्योंकि इसमें तेल नहीं डालें है।
- प्याज चयन करते समय ध्यान दें की प्याज ज्यादा बैंगनी न हो , सफेद प्याज से ग्रेवी में सही मिठास आता है।
संछिप्त में
आशा करतें है की यह रेसिपी आप लोगों बहुत ही पसंद आएगा।
यदि आप लोगों यह रेसिपी पसंद आया या कुछ सलाह देना चाहतें है , तो जरूर ही कमेंट करके बताएं ।
धन्यवाद
- नम तथा मुलायम, जिसमें जल की मात्रा अधिक रहती है।
- सूखा अथवा सख्त किस्म का पनीर जिसमें जल की मात्रा बहुत कम होती है।


(3).png)
(2).png)
(4).png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)



.png)
Post a Comment